नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार ने राजधानी के कई पुराने और प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों के नामों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री और राज्य नामकरण प्राधिकरण (State Naming Authority) की अध्यक्ष Rekha Gupta के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया।
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) द्वारा तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में प्रस्तावित 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया।





